गंदा पानी भरने से कम्पाउंड के लोग परेशान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंब्रा कल्याण रोड खान कंपाउंड मे रोड पर बिल्डिंग का चेंबर टुटने से गंदा पानी रोड पर भरा गया है, जिसे स्थानीय लोगों को बीमारी का डर सत्ता रहा है। गंदा पानी से डेंगू, टाइफाइड, फूड प्वाइजन, जैसी बीमारीयो के फैलने का डर है, रोड पर गंदगी से आने जाने वाले लोगो को भी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा हैं। इसका जिम्मेदार कौन है नेता को वोट लेना होगा तो वादे बड़े बड़े करेंगे उसके बाद जब जीत जाते है तो खान कंपाउंड की जनता का हालचाल लेने नहीं जाते है। आज वहां पीने का पानी भी नहीं है और नाली, गटर भी नही है और सीवर की लाईन भी नही है, बिल्डिंग तो है मगर अमीर लोग के लिए बस सुविधा है। वही पर दोस्ती बिल्डिंग बनी है उनको ठाणे महानगर पालिका ने सब चीज़ की सुविधा दिया है मगर उसी के पीछे जो लोग रहते है उनके लिए कोई सुविधा नहीं है, आखिर ऐसा दोहरा रवैया वहाँ की जनता के साथ क्यो इसका जिम्मेदार कौन हैं, ठाणे महानगरपालिका या खासदार, आमदार, नगरसेवक।
वहा की जनता पीने का पानी भी खरीद कर पीति है गरीब लोग हैं उनके उपर महंगाई की मार है उस पर सोने पर सुहागा पीने का पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है। रोड तो एसी है की अगर कोई मरीज को इमरजेंसी में ले जाना पड़े तो रास्ते में इतने गड्ढे हैं कि वह दम तोड़ देगा । बारिश में तो इतना रास्ता खराब हो जाता है की सड़क पर पानी भर जाता है 1 साल पहले भी एम एच कंपाउंड मे रहने वाला एक 14 साल के बच्चे की जन चली गाई थी। बारिश में प्रशासन कब नींद से जागेगा जब वहां पर कोई बड़ी दुर्घटना होगी तब, क्या उसी दुर्घटना का इंतजार है। महाराष्ट्र सरकार को और ठाणे महानगर पालिका हम सभी रहवासी सरकार को सुचित करना चाहते है की हम सब बहुत परेशान हैं। ठाणे महानगर पालिका जब घर का टैक्स लेती है तो वहां की जनता को सुविधा क्यों नहीं देती, खाली दोस्ती बिल्डिंग मे रहने वाले लोगों के लिए सुविधा है। उनको हर सुविधा दे दिया जाता है मगर यहा की गरीब जनता को कोई सुविधा नहीं दिया जाता। क्या सिर्फ अमीर लोग को पीने का पानी का अधिकार है। रोड साफ सफाई का सीवर लाइन का क्या सारी सुविधाएं उन्हीं लोग के लिए बनी है जो दोस्ती बिल्डिंग में रहेंते है। गरीब जनता के लिए कुछ सुविधा नहीं है, यही हाल अचार गली, शिलफाटा, अंडा गली, शिलफाटा खराड़ी रोड, एम एच कंपाउंड, खान कंपाउंड की जनता परेशान हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

5 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

6 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

6 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

6 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

10 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

10 hours ago