जनता कह रही, 2024 में फिर से कमल खिलाएंगे- योगी आदित्यनाथ

सलेमपुर भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में आयोजित की गई जनसभा

भटपररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा भाटपाररानी के बीआरडी इंटर कालेज सांसद रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने देवरहा बाबा और बाबा राघव दास की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में 48 डिग्री तक गर्मी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाटपार रानी वासियों के लिए इस बात का आश्वासन देने आया हूं कि आप जो पसीना बहा रहे हैं, इसके लिए भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र का विकास करके आपका कर्ज चुकाने का काम करेगी। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ”फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार”। इस नारे से ही सपा, कांग्रेस और बसपा को चक्कर आने लगता है। उनके पास इतनी सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। अब तो जनता कहती है कि ”जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और 2024 में फिर से कमल खिलाएंगे”।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जैसे प्रदेश से माफिया का सफाया किया गया है, वैसे ही पूर्वांचल से इन्सेफलाइटिस को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताया।
उन्होंने कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है। वहीं कांग्रेस अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाना चाहती है, जो औरंगजेब का जजिया कर है।
सीएम योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या और पिता को कैद करके पानी तक के लिए तरसा दिया था।

आज No कर्फ्यू No दंगा, यूपी में सब चंगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गरीब भूख से मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 60 करोड़ को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों को उज्ज्वला योजना देने का कार्य हुआ है। इसके साथ ही 4 करोड़ गरीबों के घर बन चुके हैं। 4 जून के बाद 3 करोड़ गरीबों के लिए और घर बनेंगे। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा के समय भाटपार में दंगा करके हिन्दुओं की झोपड़ियों को जलाकर उन्हें बंद कर दिया गया था, तब मैं यहां आया था और उन्हें छुड़ाने का काम किया था। मगर आज यूपी में दंगा नहीं होता है। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा है। पर्व त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस देश में तालीबानी शासन लागू करना चाहती’

सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस पर्सनल लॉ के जरिए देश में तालीबानी शासन लागू करना चाहती है। इसका मतलब बेटियां स्कूल और महिलाएं बाजार और ऑफिस नहीं जा पाएंगी। मगर हम घोषणा करते हैं कि देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा। ये कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टेक्स लगाएंगे, ये अमेरिका में लगता है, जहां संयुक्त परिवार न के बराबर है। सपा और कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आने के बाद हमारे पूर्वजों की आधी प्रॉपर्टी ये लोग ले लेंगे। फिर उसपर किसी पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और अफगानिस्तानी मुसलमान को बसा देंगे। ये औरंगजेब का जजिया कर है। हमें औरंगजेब को फिर से जिंदा नहीं होने देना है। कांग्रेस और सपा के लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत फिर से सरकार बनाएगी।
सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विनोद शंकर दुबे, राजकुमार शाही,अजय उपाध्याय,कुंज विहारी सिंह, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अजय कुमार दूबे,अश्वनी सिंह,संजय तिवारी,अशोक पाण्डेय,राहुल सिंह अजना,लोकसभा मिडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,अमित सिंह बबलू, सन्दीप सिंह,बलबीर सिंह दादा,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

10 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago