बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में प्रशिक्षु चित्रकारों को कला की बारीकियां सिखाई जा रही है।चित्रकला प्रशिक्षण के पहले दिन कला शिक्षक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने ड्राइंग एवं स्केच के संयोजन के सिद्धांत को बच्चों को बताया तथा अभ्यास कराया।
विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित चित्रकार इरशाद अहमद अंसारी मास्टर ऑफ डिजाइन आईआईटी पवई मुंबई) ने लाइट एंड शेड (छाया एवं प्रकाश) के सिद्धांत पर व्याख्यान देते हुए हंस पक्षी का सुन्दर चित्र बनाकर छाया प्रकाश को दर्शाते हुए डेमोंस्ट्रेशन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
पहले दिन अवृटि श्रीवास्तव, अभिनव वर्मा, रितु यादव, ज्योति यादव, नव्या सिंह, नितेश राज पांडेय, दिविषा, शिवांश गुप्ता, कैरवी सिंह, आंचल भारती, कुमारी मनीषा यादव, ऐमन खान, ख्वाहिश अरमान, आराध्या सिंह, अनीशा सिंह, कुमारी प्रीति यादव, आराध्या यादव, अमन वर्मा, अनुग्रह नारायण सिंह, अनस खान, मौसम, धैर्य, रोहित कुमार ने प्रशिक्षण लिया।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…