झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल टोंगरी डीहघाट में शनिवार को समर कैंप के आयोजन का शुभारंभ किया गया। बच्चो ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत राय ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया गया, विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है । उन्होंने कहा कि समय के अर्थ को समझना चाहिए और अपने अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर अथक परिश्रम करना चाहिए। प्रधानाचार्य काजल राय ने छात्र छात्राओं को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया,उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चे कैंप को लेकर काफी उत्साहित दिखे,बच्चों ने कैंप में तीरंदाजी, एयरगन ,घुड़सवारी, ऊंट की सवारी, कमांडो, क्रॉसिंग, वाटर रोलर, रेस, डांस व अन्य खेलों में भाग लिया। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत राय तथा प्रधानाचार्या काजल राय द्वारा मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कैंप के पहले दिन बच्चों को योग प्रशिक्षक प्रमोद राय ने योग करना सिखाया।
इस अवसर पर अनुराग राय, विनय राय, शशांक राय, रमन चौरसिया, योगेंद्र मौर्य सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…