सुखपुरा शिवलिंग चोरी मामला: पुलिस खुलासे से नाराज़ लोग, 27 जनवरी से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी के मामले में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का खुलासा अधूरा है और जब तक चोरी हुए शिवलिंग की बरामदगी नहीं होती, तब तक वे संतुष्ट नहीं होंगे।

इसी को लेकर रविवार को ग्राम पंचायत सुखपुरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की एक आवश्यक बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आगे की आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

24 जनवरी तक शिवलिंग बरामद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले से तय धार्मिक कार्यक्रम—जल यात्रा, पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक और 25 जनवरी को होने वाला वृहद भंडारा—निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें – सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की हुई गहन जांच

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 जनवरी तक शिवलिंग की बरामदगी नहीं होती है, तो 25 जनवरी की दोपहर बाद जनपद के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर 27 जनवरी से शहीद स्मारक पर विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यह मामला उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक शिवलिंग की बरामदगी नहीं हो जाती, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
बैठक में बृजनाथ सिंह, रविंद्र नाथ उपाध्याय, प्रमोद सिंह, पुण्यदेव उपाध्याय, उमेश सिंह, राकेश सिंह, रोहित सिंह, समरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, बबुआ जी, अमित सिंह, बसंत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago