सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की हुई गहन जांच

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मऊ के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने आज विधानसभा सदर क्षेत्र में स्थित कई मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में स्थापित बूथ संख्या 73 से 83 तथा राजकीय बुनाई विद्यालय, सहादतपुरा में बूथ संख्या 103 से 109 तक की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण उपरांत अपर जिलाधिकारी ने SIR (Special Intensive Revision) से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ, तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की। प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मऊ को सफल बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त किया जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago