बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुखुपुरा कस्बा स्थित सुखपुरा थाने से पचास मीटर की दुरी से एक महिला से एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश के द्वारा गले का चैन ले लिया गया।सब कुछ सीसी टीबी में कैद है।उसके बाद भी पुलिस बदमाश तक नहीं पहुंच पा रही है बता दें कि 22 मई को आशा बहू माधुरी सिंह बेरुआरबारी अस्पताल जाने के लिए पैदल ही घर निकली थी।कि थाने के पचास मीटर आगे बलिया सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग पर ही पहुंची थी ।कि उसी समय एक बाईक सवार बदमाश आकर उनको झांसा देकर उनके गले का चेन ले लिया। माधुरी सिंह कुछ ही समय बाद इसकी जानकारी अपने पुत्र और पति को दी। पीड़ित ने इसकी सूचना सुखपुरा थाने को दिया। पुलिस ने उस समय तत्काल कार्रवाई करते हुए चौराहे समेत कई जगह का सीसी टीवी फूटेज भी देखा। लेकिन प्राथमिकी दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा ।अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर के पहल पर एक सप्ताह बाद 28 मई को प्राथमिकी दर्ज किया गया। पीड़ित बार बार थाना का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस के द्वारा कि गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशील दूवे केवल यही कह रहे हैं कि सीओ साहब इसमें लगे हैं।शीघ्र समान रिकभर होगा।पिडित का कहना कि सुखपुरा पुलिस मुक दर्शक बनकर बैठी हुई है ।पिडित परिवार पुलिस अधीक्षक बलिया का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल लूट की घटना का फर्दा फास करने की मांग किया हैं।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…