विश्व पर्यावरण दिवस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार वितरित किए

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। वन एवं पर्यावरण उप्र के सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने मझौली राज स्थित भगड़ा भवानी मंंदिर में गाजे बाजे के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।
पीएम मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बीजेपी ने 5 जून से लेकर 15 अगस्त तक बूथ-बूथ पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। सभी से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि ‘जल है तो कल है। हमें मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा और जल स्रोतों को स्वच्छ रखना है।
इसीक्रम में गोविंद माधव धाम महदाहां में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ करते हुए पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश हरियाली और नदियों के मामले में बेहद समृद्ध है। हमपर प्रकृति का आशीर्वाद है। अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति में पेड़ों को नदियों को और धरती को ईश्वरतुल्य माना गया है। हम सभी को इनके संरक्षण के लिए संकल्प लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। इसमें पीपल, नीम व बरगद का वृक्ष लगाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, भाजपा जिला संयोजक अभिषेक जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शेषनाथ भाई डॉo शशि प्रकाश नारायण उपाध्याय एवं आचार्य उमाकांत, झूलन पांडेय, चिरंजीवी, रामबाबू आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गौतम कुमार मौर्य के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल जमुना मठ कसिली में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने प्रेरणादायक पहल करते हुए प्रकृति के नाम अपनी जिम्मेदारी निभाई।
वहीं केंदीय विद्यालय चेरो में “एक पेड़ मां के नाम” पर पौधा लगाया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य और वन क्षेत्राधिकारी समेत स्कूल के बच्चों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। हमें अपने जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर इस दिशा में बड़ा योगदान देना चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

57 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago