ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बाबागंज राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबागंज प्रथम के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।प्रतियोगिता में ब्लॉक के समस्त उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया गया।श्री वर्मा के निर्देशन में आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एआरपी विज्ञान सुनील कुमार, राकेश मौर्य एवं कैलाशनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित कुल 203 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अशोक कुमार यूपीएस निधिनगर पोखरा, द्वितीय समर मिश्रा यूपीएस जमुनहा नौबस्ता, तृतीय सुशील यादव यूपीएस बसभरिया रहे। सभी टॉप टेन सफल प्रतिभागियों को बीईओ राधेश्याम वर्मा ने सील्ड, प्रशस्त्रि पत्र, प्रतीक चिन्ह सहित एक -एक हजार रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से दस छात्र छात्राओं का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से शिक्षक जीतेन्द्र शर्मा, अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह विशेन, विनोद गिरि, मोहम्मद सलीम, करुणाकृष्ण श्रीवास्तव, आनंद भूषण मिश्रा, विनय सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

8 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

17 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

17 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago