सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का सफल आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. आर के सिंह उपस्थित रहे।
किसान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कृषक, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए। किसान दिवस में अग्रणी कृषकों अनूप यादव, सुरेंद्र राय,राजमणि राय,हरिकेश चौधरी, गोविंद चौधरी ने जैविक खेती, सोलर फेंसिंग, स्ट्रॉबेरी, काला नमक की खेती सहित मशरूम की खेती की तकनीकी जानकारी के बारे में अन्य किसानों को अवगत कराया एवं कार्य में आने वाली समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत समस्त शिकायतों, उनके निस्तारण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग से 15 दिवस में निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की किसान भाइयों के द्वारा जो समस्याएं उठाई जा रही है उनके संबंध में सम्बन्धित अधिकारी को पत्र प्रेषित कर समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह ने किसानों को पराली न जलाने विषयक जानकारी देते हुए अपील किया कि पराली को न जलाएं अपितु बायो डिकंपोजर के माध्यम से कंपोस्ट में परिवर्तित करें।
इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सी.पी. सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, डा. आरवी सिंह, वैज्ञानिक (कृषि प्रसार),जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं सम्मानित कृषक बन्धु आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

18 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

18 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago