Categories: Uncategorized

व्यवसाय प्रशासन विभाग में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा एवं जागरूकता विषयक महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा एडब्लूओकेई इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय शंकर वर्मा का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. विजय शंकर वर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय सुरक्षा, और समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण जैसे समसामयिक विषयों पर विचार प्रकट किए। उन्होंने विशेष रूप से यह रेखांकित किया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं के लिए वित्तीय ज्ञान आवश्यक है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
इसके पश्चात एडब्लूओकेई इंडिया फाउंडेशन के विशेषज्ञ वक्ता राजेश खन्ना एवं प्रदीप पांडेय ने प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, विभिन्न जमाकर्ता योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। प्रतिभागियों ने विषयवस्तु में विशेष रुचि दिखाते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित संचालन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूर्णिमा मिश्रा द्वारा किया गया। समापन सत्र में डॉ. सुशील कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. अनुभव, शोधार्थीगण, एम.बी.ए. एवं बी.बी.ए. के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

8 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

8 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

9 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

10 hours ago