घाघरा नदी किनारे कठौड़ा गांव में बाढ़ पूर्व मॉक ड्रिल, सभी विभागों की रही उपस्थिति

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत गुरुवार को घाघरा नदी के किनारे स्थित कठौड़ा गांव में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने की।कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, जल निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, फायर ब्रिगेड समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेना आवश्यक है, जिससे आपदा की घड़ी में जनहानि को रोका जा सके। स्थानीय ग्रामीणों को भी बाढ़ से बचाव व आपदा के समय की सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नाव, रस्सी, जीवन रक्षक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago