बैंक खातों को आधार से लिंक कराएं लाभार्थी
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद बहराइच में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 81250 लाभार्थी, ऐसे हैं जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि लाभार्थियों को सब्सिडी का अंतरण बैंक कैश ट्रान्सफर कम्लाइन्ट (बी.सी.टी.सी.) के माध्यम से किया जाना है। जिसके लिए लाभार्थियों के बैंक खातों का आधार से लिंक किया जाना अनिवार्य है, जिससे कि सम्बन्धित लाभार्थियों के खातों में आधार कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइन्ट (ए.सी.टी.सी.) के माध्यम से सब्सिडी का अंतरण किया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के समस्त लाभार्थियों को सुझाव दिया है कि वह सम्बन्धित गैस एजेंसी पर जाकर इस बात की पुष्टि कर लें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है अथवा नहीं। यदि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो अनिवार्य रूप से उसे सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर तत्काल आधार से लिंक करा लें, जिससे उन्हें आधार कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइन्ट (ए.सी.टी.सी.) के माध्यम से सब्सिडी का अन्तरण किया जा सके।
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…