मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म 6 बीएलओ के पास जमा करें

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों, का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर, 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। दावे व आपतियां 12, दिसम्बर, तक लिया जायेगा। उक्त अवधि के दौरान ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है अथवा जो पात्र व्यक्ति अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके है, वे फार्म-6 भरकर संबंधित बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है। पुनरीक्षण अवधि में नाम सम्मिलित करने हेतु फार्म-6, मतदाता सूची में आधार नम्बर को लिंक करने हेतु फार्म-6बी, मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7, नाम, आयु, लिंग, फोटो आदि संशोधन हेतु फार्म-8, किसी प्रवासी निर्वाचक, द्वारा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म-6ए का प्रयोग किया जायेगा। उक्त फार्म संबंधित बी०एल०ओ० के पास उपलब्ध है, तथा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पुनरीक्षण अवधि में विशेष अभियान तिथियां 12 नवम्बर, 20 नवम्बर, 26 नवम्बर, 2022 एवं 4 दिसम्बर, 2022 को निर्धारित है, इस अवधि में समस्त बूथों पर बूथ लेबल आफिसर एवं पदाभिहित अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

4 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

5 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

5 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

5 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

5 hours ago