आधार अपडेट के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l आधार अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
उप निदेशक यू आई डी ए आई, दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कुशीनगर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके,इसके लिए विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है,उन्होनें बताया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है।
अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है, आधार में एक ख़ास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं, विशेष तौर पर पता और मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखना आवश्यक है।
इस सन्दर्भ में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के निवासियों से अपील करते हुए कहा, कि अगर आपका आधार बने हुए कई वर्ष हो गए है और कभी भी आधार अपडेट नहीं कराया है, तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये,आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए, और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है. आप अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण, https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है. अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन कर आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar / के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
विदित हो कि कुशीनगर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 258 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 8479 नए आधार नामांकन और लगभग 26655 आधार अपडेट किए गए हैं।
उप निदेशक यु आई डी ए आई ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाएं निवासियों को दी जा सकेंगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं, तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा / ज्यादा पारदर्शिता आएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने 0 से 05 वर्ष, तक के बच्चों का आधार बनाये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सहायक प्रबंधक यु आई डी ए आई विवेक कुमार सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक सुनील कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

9 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

11 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

11 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago