Categories: Uncategorized

इन्स्पेक्टर सहित दरोगा निलंबित

गौतमबुद्ध नगर(राष्ट्र की परम्परा)। नवागत डीजीपी राजीव कृष्ण की जीरो टॉलरेंस नीति का असर उनके सम्भवतः गृह जनपद गौतम बुध नगर में होने लगा है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर ने एक इन्स्पेक्टर सहित एक दरोगा को कर्तव्य पालन में लापरवाह पाए जाने पर बुधवार को निलंबित कर दिया है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि बीते 02 जून को थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के मध्य झगड़ा व मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
घटना के संबंध में थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद भी उन्होंने इसे उच्चाधिकारियों से छुपाया तथा घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सार्थक प्रयास नहीं किया। यह कृत्य अपने कर्त्तव्यों व दायित्त्वों के प्रति स्वैच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने का प्रचारक है।
इस मामले में पुलिस आयुक्त महोदया द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सेक्टर-24 निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला व चौकी प्रभारी गिझोड़ उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा विभागीय जाँच हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।
उधर गौतम बुध नगर के आम लोगों का कहना है नोएडा के कई थानों में अनेक थाना प्रभारी पिछले कई सालों से जमे हुए हैं और जम कर मनमानी कर रहे हैं। लेकिन उनको नहीं हटाया जा रहा है।जो कि जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

rkpshomnath

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

5 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

10 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

10 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago