छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण का दिलाया गया संकल्प

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 37 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में डीसीएसके पीजी कॉलेज द्वारा दिनांक 8 जुलाई को पर्यावरण एवं वृक्षारोपण जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए विभिन्न नारे जैसे- “सूखी धरती की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करें श्रृंगार”, “हम सबने ठाना है, वृक्षारोपण करने जाना है” जैसे नारों का उत्साहपूर्वक उच्चारण कर आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, नोडल अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल, एनसीसी अधिकारी डॉ. सूर्य भूषण द्विवेदी, प्रो. कंचन राय, डॉ. जंग बहादुर प्रजापति सहित अनेक प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

36 minutes ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

42 minutes ago

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

49 minutes ago

251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा कम्हरिंया खुर्द, शुरू हुआ नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिंया खुर्द गांव में सोमवार को…

50 minutes ago

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

2 hours ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

2 hours ago