यातायात माह के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

इंटियाथोक, गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)।।पुलिस अधीक्षक अकाश तोमर के निर्देशन में में यातायात माह नवम्बर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कस्बे के सड़कों व चौराहों पर आमजनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया ।

23 नवम्बर को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इंटियाथोक एवं समस्त यातायात टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज इंटियाथोक में ई-रिक्शा चालकों की एक गोष्ठी की गई जिसमें ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों को बताकर यातायात के प्रति जागरूक किया गया ।

साथ ही ई-रिक्शा चालकों को शहर के अंदर चलने के लिए रूट निर्धारित किया गया तथा ई रिक्शा को वाये तरफ रोड पर लगाने के लिए बताया गया ।

साथ ही जानकारी दी गयी कि सवारियां दाहिने तरफ से ना चढ़ाए उतारे, नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा ना चलाने के लिए हिदायत दी गई, सभी ई रिक्शा के पीछे की तरफ रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया , ई-रिक्शा चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चालने के लिए बताया गया ,तथा, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्य न खड़ा करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत देते, हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

6 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago