जमीनी विवाद में मारपीट 7 लोग घायल


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। कछुआरा मठिया गांव निवासी मंजू देवी का गांव के ही विपीन गिरी के साथ पिछले 6 माह से जमीनी विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार विपक्षी विपीन गिरी व ताड़क गिरी गोलबंदी कर मंजू देवी के घर में घुस गए और किसी बात को लेकर तू तू मैंने होने लगा । इस बीच मंजू देवी ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। पीड़िता का कहना है की जैसे पुलिस गांव से बाहर निकली एक बार फिर विपिन और ताड़क के साथ गोल बंद होकर पहुंचे और दोनों लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गया
मारपीट की घटना में मंजू देवी प्रथम पक्ष से 28 वर्षीय योगेश कुमार, 22 वर्षीय जितेन्द्र, 20 वर्षीय पवन, 23 वर्षीय सुरेन्द्र, 45 वर्षीय राधिका देवी, 20 वर्षीय काजल देवी व 26 वर्षीय रंजू देवी गंभीर रूप से हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पवन व सुरेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंजू देवी की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था। बताया कि मारपीट के समय कुछ लोग शराब के नशे में थे और उसी दौरान घटना को अंजाम दिए हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्ष के लोग घायल हैं लेकिन अभी एक ही पक्ष के द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया है दूसरे पक्ष के लोग भी थाने नहीं आए हैं न उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया है उधर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा कायम कर दिया जाएगा

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

4 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

9 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

9 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

17 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago