छात्रों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पकहां स्थित टीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओ ने यातायात माह के तहत यातायात जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। जागरूकता रैली में छात्र -छात्राओ समेत शिक्षक एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
क्षेत्र के पकहां स्थित टीएस इंटरनेशनल स्कूल में यातायात संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह और बघौचघाट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिपंस सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है।जल्दबाजी न करें।यातायात के नियमों का सदैव पालन करें।वही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान हमेशा यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट,सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं वाहन निश्चित गति में चलाए।वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन,शराब का उपयोग न करें।जिससे आए दिन हो रही घटनाएं घटित न हो।यातायात के नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें।जागरूकता रैली के माध्यम से पकहां क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक किया गया। संरक्षक सुंदरदेव शाही,प्रबंधक तारा देवी ने अतिथियों को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान प्रधानाचार्य विवेकानंद तिवारी,अनूप शाही,शिखा शाही, गौतम दास,महिवाल जायसवाल,जनक लाल श्रीवास्तव, हृदया गौड़,सूरज गिरी,विवेक मिश्रा,अनूप गुप्ता,सूरज, इशरत जहां,स्नेहा दास,प्रीति,मनीषा,रेखा,निशु, रुखसार, मनीषा,आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

26 minutes ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

2 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

2 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

3 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

3 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

4 hours ago