झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी सिटी व पुलिस कार्यालय में एसपी नार्थ ने किया ध्वजारोहण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस महानिदेशक उप्र के संदेश को सभी अधिकारियों, कर्मचारीगण को पढ़कर सुनाया।
पुलिस अधीक्षक नगर / एसएसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस कार्य के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस झंडा प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसे सबसे पहले पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।

उन्होने बताया की यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती है। पुलिस झंडा दिवस प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय व कार्यालयों पर पुलिस ध्वज फहराया जाता है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है।

इस दौरान सी ओ कैंट योगेन्द्र सिंह सी ओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी आर आई हरिशंकर सिंह सहित लाइन में मौजूद अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

इसी क्रम में पुलिस आफिस पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीओ आफिस दीपाली राठौर रीडर/सीओ मनोज पांडेय, सीओ मधुप मिश्रा सहित पुलिस आफिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

3 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

3 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

3 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

3 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

1 day ago