ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों की चौथी बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन कृषि यंत्रों पर 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान दिया जाना है, उनके लिए किसानों द्वारा 24 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कराई गई थी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों में से किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि निदेशक (अभियंत्रण अनुभाग) उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि यंत्रों की चौथी बुकिंग के अंतर्गत किसानों का चयन 6 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे विकास भवन सभागार में डीएलसी समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिन किसानों ने यंत्रों की बुकिंग कराई है, वे ई-लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण! सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जेल की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण अमित त्रिपाठी की…

37 minutes ago

पॉलिटेक्निक परिसर में मचा हड़कंप, छात्रों के खूनी संघर्ष में पांच घायल

देवरिया पॉलिटेक्निक में पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष! दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट, पांच…

53 minutes ago

इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में मिला 31.42 लाख कैश!

Ai निर्मित करोड़ों की संपत्ति और नोटों के बंडल देख SVU भी हैरान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

हादसे के बाद बड़ा सवाल: कौन थी सड़क पर जान गंवाने वाली महिला?

AI निर्मित कासगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सड़क हादसे…

3 hours ago