मनरेगा योजना का कार्य बिचौलियों से कराया जा रहा है

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवदहा मैं मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिक नहीं पा रहे काम दूसरे गांव के श्रमिकों को लगाकर बिचौलिया करा रहे मनरेगा योजना के तहत काम जिस पर गांव के श्रमिकों ने आक्रोश जताया है। ग्राम प्रधान पचरननाथ ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि विकासखंड का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत शिवदहा में मनरेगा श्रमिकों का जॉब कार्ड बना हुआ है लेकिन श्रमिकों को ग्राम पंचायत में काम नहीं मिल रहा है! गांव के निगम कुमार चुनमुन दुरपता गुदुन संदीप कुमार कुवर साहब आदि श्रमिकों ने बताया हम सभी श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा है। वही पर बाहरी मजदूरों से बिचौलिया संबंधित अधिकारियों से मिली भगत कर मनरेगा योजना के अंतर्गत कच्ची प्रदान कर कर गांव में विकास कार्य का दावा कर रहे हैं। गांव में काम न मिलने से दर्जनों जॉब कार्ड के श्रमिक देश प्रदेश के लिए पलायन को मजबूर हो रहे हैं ग्राम प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत बिचौलियो से कराए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago