योग दिवस जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं बीबीए के छात्र छात्राओं ने जन जागरूकता हेतु पद यात्रा निकाली। एमएमएमयूटी के छात्र छात्राओं को गुरुकृपा संस्थान द्वारा सोशल इंटर्नशिप 2025 के तहत स्वास्थ्य, पर्यावरण, समाज सेवा कार्य जैसे विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों द्वारा युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कराया जा रहा है। योग के अवेयरनेस को लेकर छात्रा छात्राओं ने स्लोगन लिखा प्लेकार्ड और पेंटिंग बना रखा था जिसमें ,स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक होने की अपील लिखी गई थी।
सामाजिक कार्यकर्ता गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी ने रैली के समापन पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग आसान प्राणायाम से मन आत्मा और शरीर शुद्ध होती है। योग हमे निरोग बनाता है, योग की शुरुआत से पूरा दिन स्फूर्ति ताजगी अंतर्मन की चेतना से जागृत रहती है।
उन्होंने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” अतएव हमे अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग सतर्क एवं प्रयत्नशील रहने की आवश्यकता है।
रैली सायं 4 बजे जर्नलिस्ट प्रेस क्लब शास्त्री चौक, कचहरी चौक, टाऊन हॉल गांधी प्रतिमा होते हुए महारानी लक्ष्मी बाई पार्क नगर निगम गोरखपुर परिसर तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में उत्तम स्वास्थ्य की कामना से हेल्थ अवेयरनेस को लेकर रैली निकाली गई।
इस अवसर पर अमृतेश बख्शी, मिनल खट्टर, श्वेता सिंह, आन्या त्रिपाठी, कृतिका द्विवेदी,अदिति दीक्षित,रितिका दूबे, श्वेता सिंह, श्रद्धा सिंह, आयुष रंजन, हिमांशु गुप्ता, अमृता सिंह, प्रगति, पलक श्रीवास्तव, विदिशा बरनवाल, प्रीती यादव, कीर्ति पाठक, नारायणी सिंह, अंशिका त्रिपाठी , सुदीप्ती श्रीवास्तव, मेखला, शुभानिका, अनामिका चौधरी,आयुष सिंह, विशाल कुमार, क्षितिज श्रीवास्तव, अंकित मौर्या, श्याम सुंदर गुप्ता, सूर्य प्रताप चौरसिया, विश्वजीत, अनुज गुप्ता, नीरज यादव, समीर उपाध्याय, देवांश कुमार यादव, प्रियांशु शुक्ला, राज लक्ष्मी, रिया जायसवाल, श्रेयांशी कुमारी, नंदिनी निषाद, नैंसी जायसवाल, खुशी श्रीवास्तव, आर्यन विश्वकर्मा, रजनीश कुमार, आयुष पांडेय, मानस उपाध्याय, आर्यन द्विवेदी, अंश कसौधन, धर्मवीर, शिवेंद्र सिंह, नीतीश चौरसिया, राज गुप्ता, उत्कर्ष त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, राणा प्रथम सिंह, आशीष तिवारी, अभिनव त्रिपाठी, रितेश कुमार, अजितेश रंजन, अभिजीत, अविनाश वर्मा, विशाल यादव, सार्थक, सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago