संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के पचतोरवा गांव में मोबाइल चलाने के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों जीशान और वसीम ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक मो. इब्राहिम की हत्या कर दी। आरोपियों ने हंसिये से युवक पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गयाl घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने तक उसकी मृत्यु हो गईl
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों जीशान और वसीम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…