Categories: Uncategorized

छात्रों ने वार्षिक स्नेह सम्मेलन में आधुनिक भारत की संस्कृति को दर्शाया गया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) नवी मुंबई के राहुल शिक्षण प्रसारक मंडल के सत्याग्रह कॉलेज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्रों ने आधुनिक भारत की संस्कृति को प्रदर्शित किया। स्नेह सम्मेलन के इस भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नई नई पद्धति से संस्कृति को नए अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन सत्याग्रह कॉलेज की 33वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था।सत्याग्रह कॉलेज के निदेशक डॉ . जी के डोंगरगांवकर ने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने समाज में सभ्यता का संदेश दिया।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन तलोजा के अजंठा कॉलेज के सामने मैदान में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले गीत प्रस्तुत किये। छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के गीतों पर आधुनिक भारत का मंचन छात्रों द्वारा किया गया। सत्याग्रह विद्यालय के छात्रों द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करने पर अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वार्षिक स्नेह मिलन समारोह में केजी से लेकर कॉलेज तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सत्याग्रह कॉलेज के निदेशक राजरत्न डोंगरगांवकर ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए सत्याग्रह महाविद्यालय के संस्थापक डाॅ. जी.के. डोंगरगांवकर ने आभार जताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago