विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा भी अवश्य देना चाहिए ताकि समाज एवं देश के नवनिर्माण में प्रभावी भूमिका अदा कर सकें :राकेश चन्द्र श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। गायत्री बाल संस्कार शाला सुफी पुरा में बाल उत्सव का आयोजन कर शिक्षक शिक्षार्थियों एवं अभिभावकों को राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए आदर्श जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया तथा नगर मजिस्ट्रेट के सौजन्य से निर्धन एवं अशक्त विद्यार्थियों को कम्बल वितरण भी किया गया। उत्सव में उपस्थित शिक्षक अभिभावक एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यावरण विद राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की सम-सामयिक शिक्षा के साथ ही हमे विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा भी अवश्य देना चाहिए ताकि विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं देश के नवनिर्माण में प्रभावी भूमिका अदा कर सकें,सुलह अधिकारी राकेश चंद्र ने रामचरितमानस के विभिन्न मानव जीवन से जुड़े पहलुओं को उद्घृत करते हुये आवाहन किया की हम सब मिलकर समाज को एक अच्छा संदेश दें और संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने गायत्री बाल संस्कार शाला को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बताते हुए आवाहन किया कि सर्व सहयोग से विद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रभावी सहयोग करें ताकि यहाँ के शिक्षित बच्चे समाज के नव निर्माण एवं पथ प्रदर्शन में सहभागी बन सकें।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या रेखा श्रीवास्तव ने किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा शास्त्री राम सागर पाण्डेय ने किया और स्वास्थ्य वाचन का पाठन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समाजसेवी तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजुलिक पाठक ने किया,समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को कंबल उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि पाठक , तत्सम पाण्डेय , समाजसेविका निर्मला सिंह , मंतशा , अंशिका , उमा वर्मा , गरिमा मिश्रा , महिमा मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे और संस्कार शाला को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

7 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

10 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

1 hour ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

1 hour ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

1 hour ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago