अन्तर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नवाबगंज ने मारी बाजी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) लग्न मंड़प नानपारा में चल रहे अन्तर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नानपारा एवं नवाबगंज के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें नवाबगंज की टीम ने तीन सीटों में मेजबान टीम को 23 एवं 25 के अन्तर से हराया। विजेता व उपविजेता टीम को आयोजक मंडल की तरफ से नगद धनराशि व शील्ड प्रदान की गई और आप को बताते चले की नगर के कुछ संभ्रान्त लोगों द्वारा अन्तर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न कोणों से आई 19 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस टूर्नामेंट्स के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद कुरैशी एवं कोतवाल मिथिलेश कुमार राय रहे जबकि खिलाड़ियों का परिचय भाजपा के मीडिया प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव ने किया , नॉक-आउट मुक़ाबला जीतने के बाद नानपारा रेड एवं सर्रा कलां के बीच खेला गया जिसमें नानपारा रेड ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल नवाबगंज एवं जरवल रोड के बीच खेला गया जिसमें नवाबगंज विजई हुई। दोनों सेमी फाइनल के विजेता के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें नवाबगंज की टीम ने कड़े मुकाबले में मेजबान टीम नानपारा को हराया जहां विजेता एवं उपविजेता टीम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष द्वारा प्रदान की गई ,जबकि आयोजक मंडल द्वारा दोनों टीमों को उपहार भेंट किया गया।प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में विनोद सिंह एवं अनूप शर्मा भूमिका निभाई जहां इस अवसर पर आयोजक मंडल की तरफ से सभासद मुनव्वर उर्फ़ असलम, पवन सिंह राठौड़, अभिनय कुरिया, चेतराम भारती,शेखर सिंह सहित तमाम लोगों का योगदान रहा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

51 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

2 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

2 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

2 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

2 hours ago