छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने लंबित आवेदनों और भुगतान में हो रही देरी के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से कुछ बाधाएं सामने आई हैं, लेकिन पात्र छात्रों के सभी आवेदन संस्तुति के साथ शासन को भेज दिए गए हैं। निदेशालय स्तर से जल्द ही धनराशि जारी होने के बाद छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेज दी जाएगी।उन्होंने छात्रों को अपने बैंक खातों का केवाईसी और एनपीसीआई अपडेट कराने की भी सलाह दी, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों के आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए और जिन छात्रों के दस्तावेज पूरे हैं, उनकी छात्रवृत्ति में अनावश्यक देरी न हो।उन्होंने छात्रों से यह भी अपील की कि वे अपने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से आवेदन की स्थिति की नियमित जानकारी लेते रहें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क का उपयोग करें। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

23 minutes ago

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

39 minutes ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

2 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

2 hours ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

3 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago