Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनि:शुल्क परिचय पत्र पाकर उत्साहित हुए छात्र

नि:शुल्क परिचय पत्र पाकर उत्साहित हुए छात्र

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
परिषदीय विद्यालयों मे शिक्षा की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ उत्साही शिक्षक नई इबारत गढ़ते नजर आ रहे है। दुदही विकास खंड के पूर्व माध्यमिक
विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के
लिए नया प्रयोग किया गया। नामांकित छात्र- छात्राओ को विद्यालय के शिक्षकों ने अपनए संसाधनों से परिचय पत्र बनवाकर बांटा। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम दुबे ने बच्चों को परिचय पत्र बांटा। परिचय पत्र को पाकर बच्चे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोगों से शिक्षा का स्तर ऊपर उठता है, बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें भी लगता है कि अन्य स्कूलों से पीछे नही है। और तो और उन्हें समानता का अहसास भी
होता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र सिंह , राकेश कुमार, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments