स्कूल में आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में छात्रों का जलवा

बरांव/बरहज(राष्ट्र की परम्परा) गुरुकुलम विद्यापीठ में आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता में 110 छात्रों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का विषय गणेश चतुर्थी था और छात्रों को अपनी कल्पना और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया।
कक्षा 1 में पहला स्थान चाहत शर्मा ने प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान आर्या सिंह और तीसरा स्थान आशु दुबे का रहा ।
इसी प्रकार कक्षा 2 में पहला स्थान अनन्या गोंड , दूसरा स्थान आयुष यादव और तीसरा स्थान अंशिका यादव ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 3 में पहला स्थान परी गुप्ता , दूसरा स्थान आराध्या यादव , तीसरा स्थान आदित्य गौतम ने प्राप्त किया।
कक्षा 4 से 6 विद्यार्थियों में पहला स्थान अन्य विश्वकर्मा, दूसरा स्थान स्वाति सिंह और तीसरा स्थान पीहू सिंह ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों मैं पहले स्थान निहारिका गिरी( समर्थ हाउस ) दूसरा स्थान आरू गौतम ( संकल्प हाउस )और तीसरा स्थान खुशी चौरसिया(संयम हाउस) ने प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य प्रो. राजेश त्रिपाठी ने कहा, “हमें छात्रों की प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी कला का प्रदर्शन करने और अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देने का एक मंच प्रदान करती है।”
इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूल ने छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और अपने जुनून को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

5 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

5 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

5 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

5 hours ago