छात्रों ने तन्मयता और शांति के साथ किया वीरभद्रासन योगासन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 20 दिसंबर को योगासन का आयोजन शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसभरिया प्रांगण में भव्य तरीके से मुख्य अतिथि बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। ज्ञात हो कि जी -20 सम्मिट शिखर देशो में भारत कि अध्यक्षता के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बहराइच के संयुक्त तत्वाधान एवं जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच के सहयोग से आयोजित जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला खेल विभाग एवं जिला ओलम्पिक संघ बहराइच के द्वारा 20 योगासनो का विश्वकीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में योगासना बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड काउन्सिल हेतु शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चिन्हित स्थानों पर शासन द्वारा नामित नोडल योग प्रशिक्षक डॉ अंकित पाराशर द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बसभरिया में 645, प्राथमिक विद्यालय रंजीत बोझा में 267 छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थिति छात्रों के द्वारा निर्धारित वीरभद्रासन योगासन तन्मयता और शान्ति के साथ सहजतापूर्वक योग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ वर्मा ने कहा कि योग से शरीर मे होने वाली बीमारी दूर रहती है। एक ओर बीमारी से निजात मिलती है तो दूसरी ओर शरीर मे स्फूर्ति रहती है, व्यक्ति अगर योग नहीं करेगा स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देगा तो वह अवश्य ही डॉक्टर के पास जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक करुणाकृष्ण श्रीवास्तव, अरविन्द वर्मा, विनय सिंह, रजनीश शर्मा, आनंद भूषण मिश्रा, सजल मिश्रा, विनोद कुमार व मो0 असलम, पवन शुक्ला, विनोद गिरि, बछराज, अखिलेन्द्र कुमार, प्रदीप सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, नवनीत प्रेमी, राजेश कुमार, निर्मल चौधरी, त्रिभुवन आर्य, प्राची शर्मा, आकाश कुमार गौतम, प्रगति शर्मा, राम ह्रदय पाण्डेय, हर्षनारायण, पुनिता देवी उपस्थिति रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

5 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

5 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

5 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

6 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

6 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

7 hours ago