एसएसबी जवानों के साथ यूनिटी रन में छात्रों ने भी दिखाया दम खम

एसएसबी ने नानपारा में मार्च पास्ट कर जनता को दिया एकता का सन्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यालय अगैय्या स्थित एसएसबी ने सआदत इंटर कालेज नानपारा के बच्चो के साथ एकता रैली एवं मार्च पास्ट कर नागरिकों में एकता का अखंड सन्देश दिया। यह मार्च पास्ट एसएसबी की 42वी वाहिनी एवं 59वी वाहिनी द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट अनुज कुमार द्वारा छात्रों को संबोधित कर उनका मनोबल बढाया गया तत्पश्चात छात्र-छात्रों के साथ मिलाकर सभी अधिकारी, जवान एवं सभी शिक्षकगण ने एकता दिवस के उपलक्ष्य में मार्च पास्ट का आयोजन किया। इस मार्च पास्ट में ट्रैफिक बाधित नहीं हों, इसका विशेष ध्यान रखा गया। इस रैली का नेतृत्व अनुज कुमार उप कमांडेंट, वैभव , उप कमांडेंट कर रहे थे साथ में सभी अधिकारी, सभी कार्मिक एवं सभी छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय जनता ने एक साथ मिलकर एकता का अखंड सन्देश दिया। यह मार्च पास्ट सआदत इंटर कॉलेज से आरम्भ होकर नानपारा ने गया जहाँ पर स्लोगन एवं नारे लगाये गये। एसएसबी के जवानों के साथ सआदत इंटर कॉलेज के बच्चो ने कंधे से कन्धा मिलकर एकता दौड़ को सफल बनाया। उन्होंने इस एकता दौड़ में पुरे उत्साह के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय जनता ने भी यूनिटी रन में प्रतिभाग किया। नानपारा में जैसे जैसे मार्च पस्त का दस्ता आगे गुजरता गया स्थानीय जनता द्वारा भारत माता की जय के उद्दघोष के साथ इस मार्च पास्ट का स्वागत किया गया तथा स्थानीय युवा व्यापारीयों ने भी मिलकर इस मार्च पास्ट को सफल बनाया।
सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य देश में एकता कायम रखने हेतु में शपथ लिया। कार्यवाहक कमांडेंट अनुज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की पारिवारिक पृष्ठ भूमि बहूत ही सामान्य रही है। वह एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालाँकि एक साधारण किसान परिवार का लड़का अपनी हिम्मत और काबिलियत के दम पर भविष्य में ख़ास बन गए। आज़ादी के बाद उन्होंने देशी रियासतों का भारत भी विलय कराया जिससे आज हमारा देश अखंड भारत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने छात्रों को उनकी जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस दौरान अनुज कुमार उप कमांडेंट, वैभव, उप कमांडेंट, डॉ. अरविन्द कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, पियूष कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौकी प्रभारी नानपारा के साथ सभी जवान, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

10 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

12 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

13 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

13 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

13 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

14 hours ago