तीन दिन पहले पूसा विश्वविद्यालय के छात्रावास से छात्र लापता, अनहोनी की आशंका

सूचना पाकर माता-पिता सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपार रानी क्षेत्र के चनुकी गांव निवासी रघुवंश पाण्डेय पुत्र अनुपम पाण्डेय विगत तीन दिनों पूर्व से ही पूसा (बिहार) के केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्रावास से लापता हैं| सूचना पाकर उनके माता-पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है|
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम चुकी निवासी रघुवंश पाण्डेय के पुत्र अनुपम पाण्डेय जो कि राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में फ़ूड टेक्नोलॉजी विषय से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं|वह विश्वविद्यालय कैम्पस में ही छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं| इस बीच ही विगत 1 फरवरी को छात्रावास के वार्डेन ने उसके परिजनों को फोन करके बताया कि आपके पाल्य की मनोदशा कुछ ठीक नहीं हैl सूचना पाकर उसका भाई जो गांव पर था तत्काल पूसा के लिए रवाना हो गया किन्तु वहां परिजन के पहूंचने पर ज्ञात हुआ कि अनुपम दो फरवरी को सायं 06 बजे छात्रावास से कहीं बाहर चला गया और फिर लौट कर नहीं आयाl इस सम्बन्ध में बिहार पुलिस को सूचना देकर गुमसूदगी की रीपोर्ट दर्ज़ कराई गयी हैl
प्राप्त सूचना के अनुसार लापता छात्र का अंतिम लोकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार में मिला है उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा हैl सूचना पाकर उसके पिता रघुवंश पाण्डेय,जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहते हैं पूसा के लिए रवाना हो गए हैंl वहीं युवक के मां व उनकी बहनों का रो रोकर बुरा हाल हैl बताया जाता है कि कोरोना काल में उन्हें गंभीर कोरोना हूआ था जिस कारण उसकी मनोदशा कुछ ख़राब थी पर बाद में इलाज कराने के बाद वह ठीक हो गए और सीईयूटी परीक्षा पास करने के बाद उसने राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बीटेक में प्रवेश लिया थाl जो कि एक होनहार छात्र के इस प्रकार लापता होने से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

11 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

11 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

11 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

11 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

11 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

11 hours ago