महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर गोरखपुर विश्व विद्यालय के छात्र नेता संजीव त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे छात्र नेता ने कहा कि केंद्र सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही हैं, शिक्षा, रक्षा, चिकित्सा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास के कार्य अत्यधिक प्रशंसनीय तथा उत्साहवर्धक है वही देश में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 शैक्षिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का परिचायक बन रही हैं, परन्तु देश में कुछ सीमावर्ती क्षेत्र ऐसे भी है जहां के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ यह जनपद है। जनपद में शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति तथा सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। जनपद के चतुर्मुखी विकास तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय के स्थापना कि मांग किया है।जिसमें गोरखपुर विश्व विद्यालय के छात्र नेता संजीव त्रिपाठी ,धर्मेन्द्र ,विनोद ,उदयभान,राजेन्द्र,श्रवण आदि लोग मौजूद रहें।
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…
पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…
90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…