आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के रानी की सराय कस्बा में बृहस्पतिवार की सुबह स्टेट बैंक के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मऊ जिले का खैरा नसीरपुर गांव निवासी अनीश कुमार 19 वर्ष पुत्र इनरू राम अपने साथी मऊ जिला के ही दोहरीघाट निवासी संदीप के साथ जौनपुर से बस में बैठकर के घर जा रहा था। किसी कारण वश वह बस के गेट के पास आया और अचानक सड़क पर गिर गया जिससे वह उसी बस के पहिए के नीचे दब गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन तब तक दोस्त को पता नहीं था जब दोस्त संदीप को पता चला तो वह आवाक हो गया। मृतक अनीश पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का छात्र था पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…