श्रमिक की बेटियों संग दीपावली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक बुराइयों से बचकर दीयों संग पर्व मनाएं लोग

उल्लू की बलि देना वन्य जीव
अधिनियम के अन्तर्गत क्रूरता अपराध

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।
पर्यावरण तथा वन्य जीव संरक्षक कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने दीपावली की छुट्टी पर घर जा रही विहान बालिका आवासीय विद्यालय की 100 छात्राओं संग दीपावली का पर्व मनाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और लक्ष्मी गणेश को दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी पूजा अर्चना करने के बाद छात्राओं को बताया कि लंकापति पर विजय के पश्चात प्रभु श्रीराम के सीता संग आगमन पर दीपावली पर्व मनाया जाता है और लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है ,लेकिन अब इस पर्व में समाज में कुरीतिओं ने जगह ले ली है दीपावली पर्व पर लोग जुआ खेलते हैं जबकि हिंदू धर्म की किसी भी किताब में नहीं लिखा है कि इस पर्व पर जुआ खेला जाय लोग दिखावे के लिए लाखों रुपये के पटाखे दगा देते हैं जिससे हमारे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इधर कुछ वर्षों से दीपावली पर बाजार में मोर के पंख बिकने लगे हैं जिसे खरीद कर लोग घर में लगाते हैं ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख लगाना शुभ होता है ऐसा कुछ नहीं है बल्कि इन मोर पंखो के लिए हजारों की संख्या में देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी जाती है।
एक और अंधविश्वास कि दीपावली पर उल्लू की बलि देने से आदमी धनवान बन जाता है के कारण बड़ी संख्या में उल्लू की बलि दी जाती है ऐसा करना भारतीय वन्य जीव अधिनियम के अन्तर्गत अपराध है इसलिए हमें इन कुरीतियों और अंधविश्वास को छोड़कर दीप जलाकर एवं मिठाई खाकर इस पर्व को मनाना चाहिए।
इस अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष द्वारा स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद अंकित यादव, संदीप कुमार, शिक्षिकाओं में प्रियंका श्रीवास्तव, भूरत्न प्रभा, श्रृद्धा रैकवार, रुमन देवी और स्कूल छात्राओं को दीपावली के लड्डू वितरित किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago