विद्यार्थी परिषद का युवा पखवाड़ा शुरू


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर जिला द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत,भारतीय संस्कृति के उद्धारक,चित्त और मन को एकसूत्र में पिरोने वाले, स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के भटनी,सलेमपुर,लार,भाटपाररानी,भागलपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया व साथ ही भवानी छापर में अंतरविद्यालयी दौड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत सह मंत्री शिवा जी यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अत्यंत उँचे विचार हमें जीवन में हज़ारों सीख देते हैं जिसमें आत्मनिरीक्षण आत्मविश्वास जीवन में सादगी व नर से नारायण तक पहुँचने के सूत्र शामिल है जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम् ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने उपदेश दीया कि समस्याओं के प्रति उदासीन रहने वाला व्यक्ति युवा नही हो सकता , समस्याओं से संघर्ष करने वाला ही युवा माना जाता है। हमें निरन्तर समस्याओं से संघर्ष करते हुए हमें जीवन मे आगे बढ़ना चाहिए । जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर ने बताया कि युवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी एक सप्ताह में छात्र संवाद, छात्रा सम्मेलन ,छात्रनेता सम्मेलन, रंगोली प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर , स्वामी विवेकानंद शोभा यात्रा का आयोजन होना है । इस दौरान अभिषेक कुशवाहा , सुधांशु सिंह , सूरज गुप्ता , राहुल सिंह , सोनाली सोनकर ,आदित्य सिंह , नीरज तिवारी , अनिकेत कुमार आदि मौजूद रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago