नेपाल क्लब मे छात्र समागम सम्मेलन सम्पन्न

नेपाल क्लब में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजमणि पाण्डेय और छात्र नेताओं ने रखा विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) नेपाल क्लब गोरखपुर में आयोजित छात्र समागम सम्मेलन में छात्र राजनीति का गर्मागर्म मुद्दा फिर एक बार चर्चा में रहा। इस अवसर पर वर्ष 1972-73 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजमणि पाण्डेय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए छात्रों से संयम और संगठन की अपील की।

उन्होंने कहा, “आप लोग यहां साल ओढ़ने या पहनने नहीं आए हैं। सबसे पहले शांति और अनुशासन बनाए रखें, तभी आपकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी। छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं, और इनकी बहाली के लिए संगठित होकर मांग करना आवश्यक है।”

इस दौरान छात्र नेता अन्नू पासवान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सम्मेलन स्थल पहुंचे और जोरदार नारेबाज़ी करते हुए छात्रसंघ चुनाव की बहाली की पुरज़ोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को दबाया नहीं जा सकता, और छात्रों को उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी का हक मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेताओं, विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। सभी ने एकमत से छात्रसंघ चुनाव की बहाली को शिक्षा और नेतृत्व विकास के लिए आवश्यक बताया।

सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

14 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

14 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

14 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

14 hours ago

भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत 91वें स्थान पर, अब तेज सुधार की चुनौती

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…

14 hours ago

मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…

14 hours ago