हिंदू महासभा ने गठित की ‘हिंदू स्वरोजगार सभा’, एक करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश में बढ़ती बेरोजगारी की चुनौती को देखते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा ने ‘हिंदू स्वरोजगार सभा’ नामक प्रकोष्ठ का गठन किया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी. एन. तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि महासभा ने सामुदायिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जस्ट डन के साथ मिलकर एक करोड़ युवाओं को डिजिटल स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया है।

नई दिल्ली स्थित जस्ट डन के कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. यशपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जस्ट डन के संस्थापक हिमांशु झा को ‘हिंदू स्वरोजगार सभा’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओमपाल सिंह को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में डिजिटल युग में स्वरोजगार की संभावनाओं और सामुदायिक सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago