चीनी दूतावास पर भारत तिब्बत सहयोग मंच का जोरदार प्रदर्शन

मानवता की दृष्टि से चीन पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुका है-पंकज गोयल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास पर भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रचंड प्रदर्शन किया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित भारत-तिब्बत सहयोग मंच, दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील गर्ग के नेतृत्व में किए गए इस प्रचंड प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल ने कहा कि, चीन मानवता की दृष्टि से पूरी दुनिया के लिए नासूर बन गया है । चीन अपनी विस्तारवादी नीति के कारण अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा बन चुका है । इसी विस्तार वादी नीति के तहत 20 अक्टूबर 1962 को चीन ने भारत के खिलाफ़ युद्ध छेड़ दिया और भारत की काफी भूमि हड़प ली । चीन ने दुनिया के सबसे शांति प्रिय देश तिब्बत पर भी अवैध कब्ज़ा किया हुआ है ।
भारत तिब्बत सहयोग मंच 1962 में चीन द्वारा किए गए हमले की घोर निन्दा करता है, और उससे आग्रह करता है कि चीन अपनी हद में रहे और चैन से रहे तथा अन्य देशों को भी चैन से रहने दे । गोयल ने कहा कि चीन जैसा देश जिस देश का भी पड़ोसी होगा वह तो वैसे भी चैन से नहीं रह पायेगा किन्तु मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि एक न एक दिन तो चीन की तानाशाही खत्म होगी, घुटनों के बल आयेगा तब उसे तिब्बत को आजाद करना पड़ेगा और कैलाश मानसरोवर भी मुक्त होगा ।भारत-तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता भारी संख्या में हाइफा चौक पर एकत्रित हुए और नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे तो सुरक्षा बलों ने आगे से रोक लिया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के अतिरिक्त केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार की सदस्य रिंचिन लामो, निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व डिप्टी स्पीकर आचार्य याशी फूंछोक, सूर्यभान पांडेय, रवीन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र अग्रवाल, चौधरी मांगेराम, श्वेता सैनी, संजना चौधरी, नेत्रपाल शर्मा आदि कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किएl प्रदर्शन में उपस्थित लोगों में चीन के विरुद्ध काफी आक्रोश देखने को मिला l
इस प्रदर्शन का संचालन महामंत्री एडवोकेट ललित कुमार जादौन एवं डॉ. आर. पी. सिंह ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago