जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस निचलौल तहसील में आयोजित

समाधान दिवस में 65 मामले पेश 15 मामले मौके पर निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 मामले पेश आये, जिसमें 15 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने 05 मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम का गठन करते हुए स्थलीय जाच कर निस्तारण का निर्देश दिया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें।
जिलाधिकारी ने सिसवा बाजार के ग्राम चमकौली में 04 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया और संबंधित जेई का वेतन बाधित करते हुए विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान के अंत मे सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी प्रयास करें कि जिन मामलों का निस्तारण समाधान दिवस के दौरान हो सकता है, उन्हें समाधान दिवस के दौरान ही निस्तारित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिनमे आवश्यक हो, उन्ही में समय लें और समयान्तर्गत कार्यवाही कर निस्तारण सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार सदर राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम (प्रो) सुधीर कुमार सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago