Categories: Newsbeat

भक्ति के माध्यम से होता है मोक्ष की प्राप्ति – आचार्य अजय शुक्ल

अहिरौली में चल रहे देवी भागवत पुराण कथा का तीसरा दिन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।सांसारिक मोह माया से मुक्ति का माध्यम है भक्ति जिसके बल पर मानव शरीर को मोक्ष की प्राप्ति होती है।उक्त बातें क्षेत्र के अहिरौली में चल रहे देवी भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा।उन्होंने भगवान शिव की पहली पत्नी सती की कथा सुनाते हुए कहा कि दक्ष प्रजापति की पुत्री सती ने पिता के विरोध के वावजूद भगवान शिव से विवाह किया था। जब दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया था तो शिवजी को अपमानित करने के लिए निमंत्रण नही भेजा था ,लेकिन सती बिना बुलावे के ही यज्ञ में पहुंच गई।वहां कोई उनका आवभगत नही किया। जिससे कुपित होकर सती ने आत्मदाह कर लिया। इस पर नाराज हो कर भगवान शिव ने वीरभद्र को दक्ष का वध करने का आदेश दिया।जिसके बाद सती के शव को उठाकर तांडव नृत्य करने लगे।पृथ्वी पर हाहाकार मच गया। भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से मां सती के 51 टुकड़े कर दिया वही भारत में 51 शक्तिपीठ बन गए।बाद में सती ने राजा हिमांचल के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया तथा भगवान शिव से विवाह किया। इस संसार में किसी भी व्यक्ति को बिना बुलाये कहीं भी किसी मांगलिक या शुभ कार्य में नही जाना चाहिए।क्योंकि हो सकता है कि आप का वहां सम्मान न हो और आपको अपमानित होना पड़े।अपने दिनचर्या के साथ ही बचे हुए समय को भगवान की सेवा और आराधना में लगावें।आपका कल्याण परमात्मा करेंगे। कथा के दौरान गोरख प्रसाद गुप्ता, पिंकी देवी,गुड्डू बाबा,चंद्रभूषण तिवारी, प्रतीक मिश्र, मुन्ना, विमला देवी, पार्वती देवी,विनोद कुमार, सुशील कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

58 minutes ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

2 hours ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

2 hours ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

2 hours ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

2 hours ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

2 hours ago