सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड सिकंदरपुर अजय कुमार सरोज ने कहा है कि स्मार्ट मीटर से डिस्कनेक्शन के बाद अलग से केबल जोड़कर लाइन चलाने की शिकायतें विभाग के संज्ञान में आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चेकिंग के दौरान ऐसे उपभोक्ता पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा एसडीओ ने कहा कि यह अपराध न केवल दंडनीय है बल्कि इससे विभाग को भारी आर्थिक क्षति भी होती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी की जांच की जाएगी। इसमें जो भी उपभोक्ता दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और साथ ही उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली का उपयोग पूरी तरह वैधानिक तरीके से करें, बिल समय से जमा करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहें। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि क्षेत्र में निर्बाध और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
25 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: जब दुनिया को अलविदा कह गए सतीश शाह, जसपाल भट्टी और…
25 अक्टूबर विशेष: जानिए इस दिन जन्मी महान हस्तियों की कहानी अभिषेक कुमार की कलम…
25 अक्टूबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत में शुरू हुआ पहला आम…
ADR की रिपोर्ट से सियासी गलियारों में हलचल, 14 जनप्रतिनिधियों ने घोषित किए दुष्कर्म से…
विदेशी मुद्रा भंडार, एआई, क्रिप्टो, मुक्त व्यापार समझौते और बजट 2027-28 पर दुनिया की नजर;…
✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…