ग्रापए की बैठक में सम्मेलन कराए जाने पर बनी रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। जिसमें एसोसिएशन का परिचय पत्र वितरित किये जाने के साथ ही पत्रकारों का सम्मेलन कराए जाने पर बल दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सरंक्षक केपी गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा संगठन है। जिसकी जनपदीय पत्रकार उत्पीड़न समिति में विशेष भागीदारी रहती है। ऐसे में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रत्येक तीन माह पर बैठक आयोजित होनी चाहिए। संगठन के हित में एक सम्मेलन होना जरूरी है। तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए दर्पण का कार्य करते हैं ऐसे में हमे खबरों को प्रेषित करने में नियमो व अपने सीमाओं का ध्यान रखना होगा। जब हम स्वयं को ठीक रहेंगे तो कोई भी हवा का झोंका हम पर असर नहीं डाल सकती है। डॉ. बीबी तिवारी ने संगठन के हित में पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया। आनंद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों का सम्मेलन आवश्यक है। इसके लिए हमें बुद्धिजीवियों को निमंत्रित किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से अनूप उपाध्याय,सुरेश चौरसिया‚ जितेंद्र पांडेय‚ राकेश यादव‚ युगेश तिवारी‚ दिनेश कसेरा‚चंद्रकेश चौरसिया‚ राकेश गिरी आदि लोग पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

14 hours ago