तमंचे सहित पूजा पंडाल में पहुंचा युवक भय में जी रहे लोग:फोटो वायरल

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)प्राप्त समाचार के मुताबिक भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में इन दिनों अराजकता का माहौल है जहां एक तरफ बिहार बार्डर सीमा से सटे होने के कारण से आए दिन सीमावर्ती क्षेत्र के नव युवक दारू तस्करी सहित गंजा जैसे मादक पदार्थ के धंधे में हाथ आजमा रहे हैं। वहीं विगत दिनों तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ही बनकटा थाना क्षेत्र में आने वाले किसी एक गांव के युवक ने पूजा पंडाल में ही अपना भौकाल दिखाने का दुशाहश कर के पंडाल का रुख तमंचे के साथ किया जो कि फोटो मीडिया में वायरल होने लगा जिससे क्षेत्र के आम जन मानस में भय का माहौल कायम है। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा एक सरस्वती पूजा के लिए बने पंडाल में बेख़ौफ़ हो कर तमंचे के साथ खड़ा हो इस तरह के दुशहश से भय कायम हो गया है। कुछ सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरान फायरिंग भी की गई हैं।आजकल के तहसील क्षेत्र के युवकों में तमंचे के साथ फोटो खिंचवाने का एवं दादा बनने का जूनून सा युवाओं में सवार हो चला है। जिससे युवा अपनी सारी पढ़ाई लिखाई छोड़ कर हर युवा अपने आपको बाहुबली के रूप में रूतबा कायम करने की होड़ में शामिल हैं बताते चलें कि इसके पूर्व में भी इलाके से ऐसे तस्वीर सामने आते रहे हैं जिन्हें पूर्व में तैनात रहे एक दरोगा के द्वारा इतने गंभीर किस्म के अपराध को “प्लास्टिक के खिलौने वाले तमंचा बता कर” नव युवक/ नाबालिक अपराधी को बचा कर थाने से ही बरी कर दिया गया था जबकि युवक की गतिविधियां सूत्रों के हवाले से आज भी वही हैं। पुलिस के द्वारा तब ऐसा क्यों किया गया और ऐसा करने के लिए दबाव बनाने वाला गैंग कौन सक्रिय है बनकटा बार्डर क्षेत्र में उसकी पहचान करने में कोई कसर नहीं छोड़ने के बजाए आखिर पुलिस सुस्त क्यों रही है। बड़ा सवाल है।इस संदर्भ में एसएचओ अमित राय का कहना जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ताकि अपराध कर्मी में भय एवं कानून में जनता का विश्वास कायम रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago