प्रांतीय सम्मेलन की सफलता की बनी रणनीति

विभिन्न क्षेत्र की महान विभूतियां होगी सम्मानित

भलुअनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड सभागार में जिला उपाध्यक्ष अविनीत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि वर्तमान समय की पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रही है, आज के दौर में पत्रकारिता पर लगता अंकुश चिंता का विषय है। पत्रकारों को एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए मजबूती से कार्य करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि दिसंबर के अंत में आयोजित होने वाला पत्रकार सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस सम्मेलन में विविध क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों का यह सम्मेलन पत्रकार और पत्रकारिता करने वाले साथियों के लिए एक नजीर बनेगी । राष्ट्रीय महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारों को चाहिए कि अपने जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे, पत्रकारों की मजबूती के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। पत्रकारों के बदौलत ही संगठन मजबूत होगा। वरिष्ठ पत्रकार नर्वदेश्वर पांडेय देहाती ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करें सच के साथ रहे उनकी कलम ही सबसे मजबूत कड़ी है। अपनी लेखनी के बदौलत समाज को सही दिशा देने का कार्य करें। प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 15 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से बंधन प्रसाद ,अविनीत शर्मा ,प्रमोद गौतम मनोज मद्धेशिया रामविलास प्रजापति ,अरुण कुमार मिश्रा, भगवान दास मद्धेशिया, सुनील यादव, सुंदरम मिश्रा ,राधाकांत पांडेय,प्रदीप मौर्या ,अवनीत मिश्र,पंकज गौड़ नामित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से सुंदरम मिश्रा, प्रदीप मौर्या ,रामविलास प्रजापति ,विनोद कुमार बरई, अरुण कुमार मिश्रा ,सुनील यादव, चंद्र प्रकाश शुक्ला ,प्रमोद कुमार मौर्य, विकास कुमार गौड़ ,पंकज कुमार गौड़ ,नवनीत कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मद्धेशिया, अविनीत शर्मा, भगवान दास मद्धेशिया, बीपी सिंह उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

2 minutes ago

पत्रकार मिलन समारोह में मंत्री ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, कवि सम्मेलन में गूंजती रहीं तालियां

ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए…

9 minutes ago

‘राहुल PM नहीं, अखिलेश CM नहीं बनेंगे!’ केशव मौर्य के बयान से यूपी में सियासी घमासान

2027 में भाजपा होगी 300 पार - केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

16 minutes ago

कुशीनगर में आधी रात मौत का तांडव!

Ai निर्मित तिलक समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से भिड़ी, छह की मौत; गांव…

1 hour ago

आधी रात गोलियों की गूंज!

फोटो AI कोर्ट से फरार लुटेरा पुलिस के जाल में! हाजीपुर में एसटीएफ की मुठभेड़,…

1 hour ago