Categories: Newsbeat

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई।अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बुजुर्गों से संवाद कर दिया सुरक्षा का भरोसा

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान, सुरक्षा और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उनकी समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता सुनिश्चित करना है।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने निगरानी रखी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई, जबकि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

महिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा जिले में भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कपड़े फाड़ने की कोशिश से…

18 minutes ago

BJP की 10 सीटों पर जीत, सपा के खाते में 2; कांग्रेस खाली हाथ, जानिए तीन राज्यों का पूरा सियासी गणित

राज्यसभा चुनाव के नतीजों से बदली सियासी तस्वीर! भाजपा की बड़ी बढ़त, यूपी में बसपा…

35 minutes ago

माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्र में अपनाएँ भक्ति, संयम और सेवा का मार्ग

शारदीय नवरात्र 2026: माँ दुर्गा की आराधना से जागृत होती है जीवन की दिव्य शक्ति…

48 minutes ago

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

10 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

14 hours ago