लाडली बहना का विरोध करने वाला सौतेला भाई: मुख्यमंत्री

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l लाडली बहनों के मुहँ से निवाला छीनने वाला कभी भाई नही हो सकता है वह तो आस्तीन का सांप सौतेला भाई है। और पूरे राज्य को बताना चाहूंगा कि मैं जो बोलता हूँ वह पत्थर की लकीर है उसे भगवान के शिवाय कोई बदल नही सकता है। उक्त बातें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता व समाज सेविका स्वीकृति प्रदीप शर्मा द्वारा अँधेरी पूर्व विधानसभा में लाडली बहिण आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर कुठारा प्रहार करते हुए कहा कि इन लोगों ने राज्य के विकास को रोक दिया था। और उन्होंने आगे कहा कि हमारी पहले से ही सोच थी कि राज्य में यह योजना काबिल होने पर जरूर शुरू करूँगा। मुझे अवसर मिला और शुरू किया। सब को भरोसा दिलाता हूँ कि यह लाडली बहिण योजना कभी बंद नही होगी और इसे तीन हजार महीनें करूँगा।
मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम के बारे में कहा कि इतना बड़ा बहनों का महासागर और भव्य कार्यक्रम मैंने मुंबई में नही देखा। और इसके लिए अबकी बार लाडली बहना स्वीकृति शर्मा का उदघोष करते हुए उनको बधाई दी और शर्मा की सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन के जनहित कार्यो की खूब सराहना की। और हमेशा साथ खड़े रहने व सहयोग का भी भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने उमड़े हुए जनसैलाब को बधाई देते हुए कहा कि हम आप को देते रहेंगे आप लेते रहिये यह परंपरा चलती रहेगी।और उच्च शिक्षा के बच्चों का पूरी फीस माफ होने के साथ साथ युवाओं को छः, आठ व दस हजार काबिलियत के अनुसार सरकार हर महीनें देगी। और आप सब मिलकर इस बार पुनः सरकार बनाइए आप सबको मालामाल कर दूंगा और अंत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के कार्यो और सहयोग को भी सराहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UPMSP Board Exam 2026: 8033 केंद्रों पर हाई अलर्ट, नकल रोकने के लिए विशेष टीम तैनात

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12…

13 minutes ago

18 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व आज के प्रमुख जन्मदिन

भारत और विश्व इतिहास में 18 फ़रवरी का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्म के…

17 minutes ago

महाराजगंज: चनकौली ग्राम पंचायत में धनराशि गड़बड़ी का आरोप, डीएम सख्त – 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj जिले के सिसवां विकास खंड अंतर्गत चनकौली ग्राम पंचायत में…

37 minutes ago

📜 18 फ़रवरी का इतिहास: देश-दुनिया की वे घटनाएँ जिन्होंने समय की दिशा बदली

🗓️ 18 फ़रवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ 18 फ़रवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास…

50 minutes ago

फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा 2026: पंचांग के अनुसार आज का पूरा दिन कैसा रहेगा

📌 पंचांग 18 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और चंद्रबल आज का…

1 hour ago