सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हनुमान मंदिर के समीप वेण्टेज कैफे पर हुई। जिसमें बलिया में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन की सफलता पर बल दिया गया। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नवल सिंह ने कहा कि 20 जून को ग्रापए के प्रांतीय सम्मेलन में संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। इसके लिए पूरे प्रदेश के पत्रकार बलिया पहुंचेंगे। सरंक्षक केपी गुप्ता ने सलेमपुर में ग्रापए का पूर्वांचल सम्मेलन आयोजित करने और इस सम्मेलन में पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार रहे हीरा प्रसाद जायसवाल भागलपुर व अम्बिका प्रसाद चौरसिया भलुअनी की प्रतिमा लगाई जाय। तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र ने कहा की आज की पत्रकारिता बहुत बड़ी चुनौती है। इसके चलते हमे अपनी लेखनी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक को आनंद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. वेद व्यास तिवारी, रत्नेश यादव, राकेश यादव, रामू यादव, राम विलास तिवारी, अनूप उपाध्याय, आफताब, अमिताभ यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्याम नारायण मिश्र ने किया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…